भारतीय सनातन संस्कृति का मूलाधार
भारतीय सनातन संस्कृति का मूलाधार वेद हैं। वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, अपितु सम्पूर्ण जीवन के सम्यक् मार्गदर्शक हैं। वेदों पर आधारित धर्मशास्त्र—जैसे मनुस्मृति, याज्ञवल्क्यस्मृति, गौतम धर्मसूत्र आदि—व्यक्ति और समाज के व्यवहार, आचरण, कर्तव्य और प्रायश्चित्त के स्पष्ट विधान प्रस्तुत करते हैं।
आधुनिक समय में जहाँ नूतन व्यवस्थाएँ विकसित हुई हैं, वहीं सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए वेदानुकूल धर्म-शास्त्र आचरण के ज्ञान की अत्यावश्यकता है, जिससे वे अपने जीवन को मर्यादित, संतुलित एवं आध्यात्मिक उन्नति से युक्त बना सकें।